कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का मनाया जन्मदिन, पौधरोपण कर की दीर्घायु की कामना

0
16_09_2023-cm_pushkar_singh_dhami_birthday_23531653

ऋषिकेश।प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर क्षेत्रीय विधायक व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न प्रजाति के पौधे औषधीय फलदार पौधे रोपे गए। साथ ही से मुख्यमंत्री धामी के दीघार्यु होने की कामना भी की। राज्य को सही दिशा में अग्रसर करने के लिए भी बधाई दी।

वन विभाग के ऋषिकेश रेंज में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की बधाई देते हुए तेज पत्ता, अर्जुन, अशोक, हरड़, बहेड़ा, तुलसी, नीम आदि फलदार व औषधीय पौधे रोपे। साथ ही से मुख्यमंत्री धामी के दीघार्यु होने की कामना भी की।

अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड को 2025 तक हर क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने की दिशा में युवा सीएम धामी दृढ़ संकल्पित हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राज्य को उस दिशा में अग्रसर करने के लिए भी बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *