उत्तराखंड

CM धामी उत्तराखंड के लिए औद्योगिक निवेश जुटाने चेन्नई पहुंचे, कल होगा रोड शो

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अधिकारियों के साथ बुधवार को औद्योगिक निवेश जुटाने के मकसद से चेन्नई पहुंच गए। बृहस्पतिवार को वह महात्मा गांधी मार्ग स्थित होटल ताज में विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े निवेशकों के साथ संवाद करेंगे। इस रोड शो में हेल्थ केयर, फार्मा, ऊर्जा क्षेत्र पर विशेष फोकस होगा।

इसके अलावा शिक्षा, पर्यटन सेक्टर में भी औद्योगिक क्षेत्रों में निवेश के एमओयू होने की संभावना है। मुख्यमंत्री धामी के मुताबिक, सरकार का सम्मेलन से पहले बड़े निवेश की ग्राउंडिंग करने पर फोकस है।

मुख्यमंत्री के साथ पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के अलावा कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा भी रोड शो में शामिल होंगे। चेन्नई रवाना होने से मीडिया से बातचीत में सीएम ने कहा कि उत्तराखंड और तमिलनाडु का गहरा सांस्कृतिक संबंध है। वहां से निवेश के पहले भी प्रस्ताव आए हैं। हमें भरोसा है कि शिक्षा, पर्यटन और औद्योगिक क्षेत्रों में उद्यमी उत्तराखंड में निवेश करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *