उत्तराखंड

क्या पेयजल निगम के MD को मिलेगा सेवा विस्तार,चर्चाओं का बाजार गर्म

देहरादून।उत्तराखंड पेयजल निगम के प्रभारी एमडी एस. सी.पंत इस साल के आखिर में रिटायर हो रहे है।सूत्रों के हवाले से खबर है कि प्रभारी एमडी को उत्तराखंड शासन सेवा विस्तार दे सकता है।वर्तमान समय में निगम में जितने भी मुख्य अभियंता है वो प्रभारी है।इनमें से किसी भी अभियंता की मुख्य अभियंता के पद पर डीपीसी नही हुई है ।इसलिए कौन निगम का अगला MD बनेगा इस विषय पर निगम में चर्चाओं का बाजार गर्म है।विभागीय सूत्र ये भी बताते है कि निगम में अधिकतर अधिकारी-कर्मचारी चाहते है एमडी विभागीय ही बने।वर्तमान समय में निगम के पास केंद्र की बड़ी योजना जल जीवन मिशन है जिसको पूरा करने का लक्ष्य 2024 तक है।अगले साल के शुरुआत में लोक सभा चुनाव के कारण अचार संहिता भी लगने वाली है।अब देखना दिलचस्प होगा कि उत्तराखंड शासन निगम के प्रभारी एमडी को सेवा विस्तार देगा या निगम को कोई नया IAS MD मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *