उत्तराखंड

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की बेटी इतिश्री ने लिया मां धारी देवी का आशीर्वाद

श्रीनगर।श्रीनगर में स्थित धारी देवी’ को सिद्ध पीठ के नाम से भी जाना जाता है। इस सिद्धपीठ को ‘दक्षिणी काली माता’ के रूप में पूजा जाता है। मान्यता है कि ‘धारी देवी’ उत्तराखंड में चारों धाम की रक्षा करती हैं। ये भी कहा जाता है कि इस मंदिर में मौजूद माता मूर्ति दिन में 3 बार अपना रूप भी बदलती हैं। जिसकी वजह से इसकी महिमा दूर-दूर तक हैं।ऐसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की बेटी इतिश्री मुर्मू ने मां धारी देवी के दर्शन किए।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की बेटी इतिश्री मुर्मू को कड़ी सुरक्षा के बीच धारी देवी मंदिर ले जाया गया. जहां उन्होंने करीब 20 मिनट तक मंदिर में पूजा अर्चना की. उन्होंने मां के चरणों में पूजा की थाल भी चढ़ाई।पुजारियों ने उन्हें मंदिर की पौराणिकता और इतिहास के बारे में बताया. उन्होंने मंदिर परिसर से ही अलकनंदा के दर्शन भी किए. इस दौरान इतिश्री मुर्मू यहां की खूबसूरती और आस्था को देख मंत्रमुग्ध हो गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *