उत्तराखंड

CM धामी कल करेंगे इस जिलें का दौरा,तैयारियां हुई तेज

हल्द्वानी।कल गुरुवार 30 नवंबर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी में ईजा बैंणी महोत्सव के भव्य आयोजन शामिल होगे. इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जिले को करीब 713 करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात देंगे।

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में कल गुरुवार 29 को ईजा बैंणी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा।बुधवार 28 नवंबर को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर हल्द्वानी नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने तैयारियों का जायजा लिया और साथ ही अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

हल्द्वानी नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस महोत्सव में जिले को करीब 713 करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात देंगे. इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सामाजिक क्षेत्र में बेहतर काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। इसके 13 जिलों के 26 उत्पादों के स्टाल भी यहां लगाए जा रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *