उत्तराखंड

उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन की आज रुड़की में हुई महत्वपूर्ण बैठक,धरने प्रदर्शन की दी चेतावनी

रुड़की। 2 दिसंबर 2023 को उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन उत्तराखंड प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक रुड़की नगर निगम टाउन हॉल में संजय जोशी प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसका संचालन रुड़की शाखा के कोषाध्यक्ष पंकज सिंघल द्वारा किया गया।

बैठक में प्रदेश, गढ़वाल मंडल, कुमाऊँ मंडल एवं विभिन्न शाखों के शाखा अध्यक्ष शाखा सचिव एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने प्रतिभाग किया गया l सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री रमेश बिंजोला ने कहा है कि प्रबंधक पक्ष एवं शासन को दिया गया 17 सूत्री मांग पत्र पर यदि 21 दिसंबर 2023 तक कोई कार्रवाई नहीं की जाती है तो ऐसी स्थिति में 22 एवं 23 दिसंबर 2023 को मुख्यालय नेहरू कॉलोनी देहरादून में दो दिवसीय धरना प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया जाएगा जिसका संपूर्ण उत्तरदायित्व है प्रबंधक पक्ष एवं शासन का होगा l

सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय जोशी एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष धन सिंह नेगी ने कहा है कि प्रबंधक पक्ष एवं शासन द्वारा कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है जिससे कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है।

सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष रामचंद्र सेमवाल एवं महेश राम द्वारा कहा गया है कि शान यदि शीघ्र कर्मचारियों को मांगों का निस्तारण नहीं करता है तो कर्मचारी आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए के लिए बाध्य है सभा को संबोधित करते हुए गढ़वाल मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह नेगी कुमाऊं मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र आर्य ने अपने संबोधन में कहा है कि शासन एवं प्रबंधक पक्ष द्वारा कर्मचारियों की मांगों पर ढुलमुल नीति अपनाई जा रही है जिससे आज कर्मचारी विवश होकर आंदोलन के लिए बाध्य हो रहे हैं l

सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी संदीप मल्होत्रा एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष लाल सिंह रौतेला, संगठन के वरिष्ठ साथी प्रेम सिंह रावत ने कर्मचारियों से एकजुट रहने का आवाहन किया गया l

सभा को संबोधित करते हुए रुड़की शाखा के शाखा अध्यक्ष संजय शर्मा शाखा सचिव राजेश शर्मा कोषाध्यक्ष पंकज सिंघल वरिष्ठ कर्मचारी साथी राजकुमार अग्रवाल राजपाल सिंह अनिल शर्मा एवं सनी कुमार ने रुड़की आगमन पर सभी कर्मचारियों का स्वागत करते हुए प्रदेश पदाधिकारी गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडल के पदाधिकारी विभिन्न शाखों से आए शाखा अध्यक्ष शाखा सचिव एवं सेवानिवृत कर्मचारियों को सम्मानित किया गया l

सभा को संबोधित करते हुए संगठन मंत्री रमेश चंद्र शर्मा मनीराम व्यास मेहर सिंह नैनीताल शाखा अध्यक्ष विजय शाह चमोली के शाखा अध्यक्ष रामप्रसाद चंदोला शाखा सचिव राणा हरिद्वार शाखा के अध्यक्ष अशोक कर दयाल शाखा सचिव अमित कुमार संरक्षण खंड देहरादून के शाखा अध्यक्ष धूम सिंह सोलंकी शाखा सचिव रणवीर सिंह पवार विकास नगर शाखा के अध्यक्ष सतीश पारछा संपूर्ण सिंह गोसाई ने अपने संबोधन में कर्मचारी हित में संघर्ष के लिए तैयार रहने का आवाहन किया गया l

बैठक में नैनीताल हल्द्वानी रामनगर किच्छा उधम सिंह नगर चमोली पुरोला संरक्षण खंड हरिद्वार विकास नगर रुड़की आदि शाखों के कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया गया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *