ऊर्जा निगम के निदेशक ऑपरेशन बने मुख्य अभियंता मदन राम आर्य,बागेश्वर जिले का बढ़ाया मान
देहरादून।ऊर्जा निगम में निदेशक ऑपरेशन के पद पर मुख्य अभियंता गढ़वाल मदनराम आर्य को जिम्मेदारी दी है। सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से मंगलवार को विधिवत आदेश जारी किए गए। ऊर्जा निगम में एमएल प्रसाद के रिटायर होने के बाद से निदेशक ऑपरेशन का पद खाली चल रहा था। इस पद को लेकर न सिर्फ ऊर्जा निगम, बल्कि दूसरे इंजीनियरों के इंजीनियरों की भी नजर थी। सभी की ओर से जमकर जोर आजमाइश की जा रही थी। मंगलवार को इस पर विराम लगा।

मुख्य अभियंता इं.मदनराम आर्य का जन्म बागेश्वर जिले के मुसोली कांडा गांव मे हुआ।उन्होंने प्राइमरी की पढ़ाई सरकारी विद्यालय घिगरितोला और हाईस्कूल – इंटरमीडिएट की पढ़ाई राजकीय इंटर कॉलेज,कांडा से की।उन्होंने इंजीनीयरिंग की पढ़ाई (बीटेक) गोविंद वल्लभ पंत यूनिवर्सिटी,पंतनगर से की।

