इन अधिशासी अभियंता को मिली इस महत्वपूर्ण डिवीजन की जिम्मेदारी
श्रीनगर।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना(सिंचाई खंड),श्रीनगर के नए अधिशासी अभियंता अरविंद जोशी होंगे।
सचिव हरिशचंद्र सेमवाल ने ये आदेश जारी किए है।
आपको बतां दे कि इससे पहले इस डिवीजन की जिम्मेदारी अधिशासी अभियंता वीरेंद्र दत्त जोशी जी के पास थी
जोशी सर 31 जनवरी को सेवानिर्वित हो गए है।जिसके बाद इस डिवीजन की जिम्मेदारी अधिशासी अभियंता अरविंद जोशी को दी गयी है।
अधिशासी अभियंता अरविंद जोशी इससे पहले कुमाऊं क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे थे।