श्रीनगर में ऐठाणा रोड पर लगे पिंजरे में कैद हुआ गुलदार
श्रीनगर।श्रीनगर में ऐठाणा रोड पर लगे पिंजरे में एक गुलदार कैद हुआ है। हालांकि अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं हो पाई है कि ये वही गुलदार है, जिसने दो मासूम बच्चों को अपना निवाला बनाया था या नहीं। वहीं एक गुलदार पर शिकारी ने गोली मारी है। ग्लास हाउस के पास पर खून के निशान भी देखने को मिले है। गुलदार को खोजने के लिए क्विक रिस्पांस टीम खोजबीन में जुटी हुई है। बीते एक सप्ताह से लोगों के लिए भय का सबब बना गुलदार ऐठाणा स्थित लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया है। नगर क्षेत्र में लगातार दो से तीन गुलदारों की धमक देखी जा रही है।बताते चलें कि 3 फरवरी शनिवार को खिर्स के ग्वाड़ गांव में गुलदार ने 11 वर्षीय बच्चे को निवाला बना दिया, जबकि 4 फरवरी रविवार को नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत बुधाणी रोड से सटे ग्लास हाउस के समीप घर के आंगन में खेल रहे चार वर्षीय अयान अंसारी पर हमला कर अपना निवाला बनाया था। लगातार एक के बाद एक घटना होने और गुलदार की गतिविधियों को देखते हुए खिर्मू के ग्वाड़, मंडोली, रैतगांव, कोठड़ सहित श्रीनगर में दहशत का माहौल बना है।

