उत्तराखंड

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनीयर्स द्वारा महासंघ की विभिन्न लम्बित मांगों के शासनादेश निर्गत कराने पर मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त किया गया

(मा० मुख्यमंत्री जी का आभार एवं अभिनन्दन समारोह द्वारा उ०डि०ई० महासंघ)

आज दिनांक 14.03.2024 को उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ द्वारा महासंघ की विभिन्न लम्बित मांगों के शासनादेश निर्गत कराने पर श्रीयुत पुष्कर सिंह धामी जी, मा० मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड सरकार का आभार एवं अभिनन्दन समारोह मुख्य सेवक सदन, मा० मुख्यमंत्री आवास में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन इं० शान्तनु शर्मा जी द्वारा किया गया।

सर्वप्रथम महासंघ के अध्यक्ष इं० एस०एस० चौहान तथा महासचिव इं० मुकेश रतूडी ने महासंघ के पदाधिकारियों के साथ मा० मुख्यमंत्री जी को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत करते हुये मा० मुख्यमंत्री जी को आसन ग्रहण कराया तत्पश्चात महासंघ के घटक संघों के अध्यक्ष तथा महासचिव द्वारा पुष्प गुच्छ देकर मा० मुख्यमंत्री जी का स्वागत किया गया। प्रान्तीय महासचिव द्वारा अभिनन्दन पत्र का वाचन किया गया। तत्पश्चात् प्रान्तीय अध्यक्ष जी द्वारा विस्तार से मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा जो महासंघ की विभिन्न लम्बित मांगों के शासनादेश निर्गत किये गये है उन पर प्रकाश डाला। प्रान्तीय अध्यक्ष जी द्वारा समस्याओं के निराकरण हेतु मा० मुख्यमंत्री जी के सकारात्मक विचारों पर बहुत-बहुत धन्यवाद तथा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा महासंघ का इस आभार कार्यक्रम के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा उनके द्वारा कहा गया कि महासंघ की अन्य शेष मागों को भी शीघ्र निस्तारित किया जायेगा। मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा विस्तार से सदन में सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों का भी वर्णन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से इं० डी०सी० नौटियाल, संरक्षक, उ०डि०ई० महासंघ, इं० हरीश नौटियाल, निर्वतमान अध्यक्ष, उ०डि०ई० महासंघ, इं० यू०एस० महर, पूर्व अध्यक्ष, उ०डि०ई० महासंघ, इं०विनोद कुमार डंगवाल, वाईस चेयरमेन सार्क कमेटी, इं० आर०सी० शर्मा, प्रान्तीय अध्यक्ष तथा इं० छबील दास सैनी, प्रान्तीय महामंत्री, लोक निर्माण विभाग, इं० भरत सिंह डांगी, प्रान्तीय अध्यक्ष, तथा इं० अनिल सिंह पंवार, महासचिव, सिंचाई विभाग, इं० सुरेश चन्द्र जोशी, प्रान्तीय अध्यक्ष तथा इं० चितरंजन जोशी, महासचिव, ग्रामीण निर्माण विभाग, इं० रामकुमार, प्रान्तीय अध्यक्ष तथा इं० अजय बेलवाल, महासचिव पेयजल निगम, इं० वी०डी० बैंजवाल, प्रान्तीय अध्यक्ष, तथा इं० सौरभ बिष्ट, प्रान्तीय कोषाध्यक्ष, लघु सिंचाई विभाग, इं० पंकज सैनी, प्रान्तीय अध्यक्ष तथा इं० भानु जोशी, महासचिव, जल विद्युत निगम, इं० मनोज बरगली, प्रान्तीय अध्यक्ष, तथा इं० जयपाल चौहान, महासचिव, जल संस्थान, इं० विरेन्द्र सिंह गुसाई, प्रान्तीय अध्यक्ष, तथा इं० सचिन त्रिपाठी, महासचिव, जिला पंचायत, इं० शैलेन्द्र सिंह चौहान, प्रान्तीय अध्यक्ष, तथा ई० विरेन्द्र कुमार उत्तम, महासचिव, कृषि विभाग, इं० अरविन्द सजवाण, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उ०डि०ई० महासंघ, इं० उपेन्द्र गोयल, उपाध्यक्ष, उ०डि०इं० महासंघ, इं० जगमोहन सिंह रावत, मण्डल अध्यक्ष (गढ़०), उ०डि०ई० महासंघ, इं० एस०एस० डंगवाल, मण्डल अध्यक्ष (कु०), उ०डि०ई० महासंघ, इं० समीक्षा डोभाल, मण्डल उपाध्यक्ष, उ०डि०इं० महासंघ, इं० पूजा श्रेष्ठ, शाखा अध्यक्ष, देहरादून, उ०डि०ई० महासंघ, इं० ऊषा भण्डारी, इं० चन्द्रकला तथा महासंघ के 400 से अधिक सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *