उत्तराखंड

उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन ने जल संस्थान,ऋषिकेश में दिया सांकेतिक धरना

देहरादून। आज दिनांक 16 मार्च 2024 को उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन उत्तराखंड प्रदेश द्वारा पेयजल विभाग को राजकीय विभाग बनाए जाने हेतु जलकल प्रांगण ऋषिकेश में सांकेतिक धरना दिया गया जिसमें ऋषिकेश, हरिद्वार,रुड़की, देहरादून मसूरी, डोईवाला, विकास नगर, गंगा शाखा हरिद्वार एवं सहसपुर रानी पोखरी के कर्मचारियों ने भारी संख्या में प्रतिभा किया गया l उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन द्वारा विभाग एवं कर्मचारी हित में लड़ी जा रही राजकीयकरण की लड़ाई एवं कर्मचारी हित में किऐ जा रहे कार्यों से प्रेरित होकर पेयजल तकनीकी एवं फील्ड कर्मचारी संगठन एवं कर्मचारी संघ उत्तराखंड जल संस्थान के कर्मचारी साथी श्री जितेंद्र राजभर देवेंद्र गुप्ता निशु शर्मा संदीप महेश्वरी जितेंद्र थपलियाल श्रीमती किरण धनेई विजेंद्र सिंह राणा नितिन भारद्वाज मेहरबान सिंह गोपाल सिंह रावत शिव प्रसाद उनियाल परमानंद राजेंद्र प्रसाद पंत दिनेश कुमार सुरेंद्रनाथ सत्य प्रकाश नरेंद्र कांडपाल श्री प्रेम श्री बृजपाल श्रीमती सुजाता श्री ऋतिक श्रीमती रोमा रानी आदि कर्मचारियों द्वारा पेयजल तकनीकी फील्ड कर्मचारी संगठन उत्तराखंड प्रदेश एवं उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ से त्यागपत्र देकर उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन उत्तराखंड प्रदेश की विधिवत सदस्यता ग्रहण की गई । तत्पश्चात शाखा ऋषिकेश के निर्वाचन श्री वीरेंद्र राणा कनिष्ठ अभियंता एवं श्री प्रमोद अटवाल कनिष्ठ अभियंता की देखरेख में संपन्न कराए गए जिसमें श्री जितेंद्र राजभर शाखा अध्यक्ष, संदीप मेखुरी शाखा उपाध्यक्ष, श्री निशु शर्मा शाखा सचिव, शाखा कोषाध्यक्ष जयेंद्र थपलियाल संयुक्त सचिव नितिन भारद्वाज, प्रचार सचिव श्रीमती किरण धनई, संगठन सचिव विजेंद्र राणा, श्री परमानंद कार्यालय सचिव निर्वाचित किए गए हैं । कर्मचारी संगठन के प्रांतीय महामंत्री एवं संयुक्त मोर्चे के प्रदेश संयोजक श्री रमेश बिंजोला द्वारा सभी कर्मचारी साथियों का स्वागत करते हुए संगठन के प्रति उनके द्वारा जो विश्वास जताया गया है उसका धन्यवाद किया गया, साथ ही आह्वान किया गया किया कि शासन द्वारा गठित समिति में चयनित अधिकारियों द्वारा यदि समय अंतर्गत कर्मचारी हित में सकारात्मक रिपोर्ट एवं आख्या शासन को प्रेषित नहीं की जाती है तो ऐसी स्थिति में उन अधिकारियों के विरोध आंदोलन किया जाएगा इसके दुष्परिणाम होंगे अंत में सभी कर्मचारी को एकजुट होकर कर्मचारी हित में लड़ी जा रही इस लड़ाई के भागीदार बनने का आवाहन किया गया । इस मौके पर प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष श्री धन सिंह नेगी गढ़वाल मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह नेगी गढ़वाल मंडल महामंत्री शिशुपाल रावत प्रदेश उपाध्यक्ष रामचंद्र सेमवाल प्रदेश मीडिया प्रभारी संदीप मल्होत्रा प्रदेश कोषाध्यक्ष लाल सिंह रौतेला शाखा अध्यक्ष देहरादून धूम सिंह सोलंकी जीवन आनंद भट्ट राजेंद्र सिंह बिष्ट डीपी बद्री सतीश पर्चा चतर सिंह चौहान प्रदीप तोमर अशोक हरदयाल अमित कुमार रमेश चंद्र शर्मा नंदकिशोर तिवारी कुलदीप सैनी भूपेंद्र सिंह अमित कुमार अशोक हरदयाल भुवनेश्वर सैनी प्रवीण सैनी संजय शर्मा जगदीश प्रसाद सूर्यकुमार संजय कुमार सनी कुमार संजीव कुमार शर्मा राजकुमार अग्रवाल संजय शर्मा पंकज सिंघल भारत सिंह रावत रघुवीर सिंह रावत राहुल असवाल संजय शर्मा हरिद्वार श्यामा प्रसाद विनोद सिंह सुभाष सलोत्रा डालाराम रमेश कुमार सत्येंद्र संजय नेगी मेहर सिह आदि भारी संख्या में कर्मचारी उपस्थित l अंत में सभी कर्मचारी साथियों द्वारा संयुक्त मोर्चे के मुख्य संयोजक आदरणीय श्री जितेंद्र देव पर आस्था जताते हुए उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का आवाहन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *