मुख्यमंत्री आवास परिसर में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया,CM धामी ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी
देहरादून।रविवार को देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास परिसर में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी के परिवारजन भी कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने सभी को अबीर – ग़ुलाल लगाते हुए रंगों के पर्व होली की बधाई व शुभकामनाएं दी।
इस दौरान मुख्यमंत्री भी होली के गीतों पर खूब झूमे। इस उल्लास भरे उत्सव के अवसर पर सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।