Baba Tarsem Singh Murder: अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे सीएम पुष्‍कर सिंह धामी

0
IMG-20240329-WA0195

उधमसिंहनगर।प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कारसेवा पहुंचकर धार्मिक डेरा कार सेवा बाबा तरसेम सिंह के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर हत्या पर दुख जताया। इस दौरान कार सेवा परिसर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रही। सीएम धामी के सुबह से आने की खबर के चलते पुलिस प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए गए थे।सीएम पुष्कर सिंह धामी नानकसागर में अस्थायी हेलीपेड पर उतरे और कार द्वारा कार सेवा डेरा पहुंचे। जहां बाबा तरसेम सिंह का पार्थिव शरीर संगत के लिए अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था, वहां पहुंचे। सीएम करीब चार बजे कारसेवा पहुंचे।

उन्होंने कड़ी सुरक्षा में जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। उन्होंने कारसेवा के प्रमुख सेवादारों दिलबाग सिंह व दारा सिंह से घटनाक्रम की जानकारी ली। इस मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, विधायक शिव अरोरा, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, खतीब अहमद, राजपाल सिंह सुखदेव सिंह नामधारी आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *