उत्तराखंड

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजिनीयर्स महासंघ के महाधिवेशन में शामिल होंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। आज उत्तराखंड डिप्लोमा इंजिनीयर्स महासंघ के दो दिवसीय एकादश महाधिवेशन के आंतरिक सत्र का आयोजन किया गया। आंतरिक सत्र की अध्यक्षता इं. हरीश चंद्र नौटियाल प्रांतीय अध्यक्ष एवं संचालन,मंच संचालन समिति द्वारा किया गया।बैठक में संपूर्ण प्रदेश के समस्त जनपदों के डिप्लोमा इंजिनीयर्स द्वारा प्रतिभाग किया गया।आंतरिक सत्र में प्रांतीय कार्यकारिणी संयोजक मंडल एवं महासंघ के सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।तत्पश्चात महासंघ के समस्त जनपदीय पदाधिकारियों द्वारा जनपद समीक्षा एवं मंडलीय पदाधिकारियों द्वारा मंडलों की समीक्षा प्रस्तुत की गई एवं प्रांतीय कार्यकारिणी के कार्यकाल की उपलब्धियों एवं संघर्ष हेतु आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

आंतरिक सत्र में महासंघ के प्रांतीय महासचिव इं.अजय बेलवाल कार्यकारिणी द्वारा पारित महासचिव का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।वित्त सचिव इं.विनोद बडोनी द्वारा वित्तीय प्रतिवेदन वित्त सचिव परिवार कल्याण योजना,इं.जगमोहन सिंह रावत द्वारा परिवार कल्याण प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।

आंतरिक सत्र में अध्यक्ष संविधान संशोधन समिति इं.विनोद कुमार डंगवाल द्वारा संविधान में प्रस्तावित संशोधन सदन में प्रस्तुत किया गया।संघ के प्रांतीय अध्यक्ष इं.हरीश चंद्र नौटियाल द्वारा अध्यक्षीय अभिवादन सदन में दिया गया एवं महासंघ के विभिन्न पदों हेतू निर्वाचन अधिकारी द्वारा नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ की गई।महासंघ के अध्यक्ष ने कल सोमवार महासंघ के एकादश महाधिवेशन का बहाय सत्र संचालित किया जाएगा जिसमें की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि होंगें एवं स्थानीय विधायक विनोद चमोली अति विशिष्ठ अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजिनीयर्स महासंघ ने धामी सरकार से अन्य राज्यों की तरह प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की है।संघ के पदाधिकारियोंने कहा कई प्रदेशों में राज्य सरकार ने पुरानी पेंशन बहाल कर दी है।।उन्होंने सीएम धामी से अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग उठाई है।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के मुखिया एवं शासन के आला अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।इस अवसर पर महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष इं.हरीश चंद्र नौटियाल,संरक्षक यू. एस.महर, महासचिव इं.अजय बेलवाल,एफोड़े प्रतिनिधि इं. वी.के डंगवाल,प्रोन्नत सचिव इं.अरविंद सिंह सजवाण,वित्त सचिव इं.विनोद बडोनी,परिवार कल्याण वित्त सचिव इं.जगमोहन सिंह रावत, संगठन सचिव गढ़वाल इं. सुरेश रतूड़ी,गढ़वाल अध्यक्ष इं. शक्ति आर्य,कुमाऊं अध्यक्ष इं.पंकज मेहरा,गढ़वाल सचिव इं.के.पी.सिंह, कुमाऊं सचिव इं. भुवन चंद्र जोशी,मुख्य संयोजक इं.के.सी.उनियाल ,संयोजक एस.एस. चौहान,विभिन्न विभागों के घटक संघों के अध्यक्ष महामंत्री लोक निर्माण विभाग इं.आर.एस.मेहरा,सिंचाई विभाग अध्यक्ष इं.भरत सिंह डांगी,उत्तराखंड पेयजल निगम अध्यक्ष इं.रामकुमार,महासचिव सिंचाई विभाग इं.अनिल पंवार,इं.रोहितजैन,इं.बी.डी.बेंजवाल,इं.के.एस.चौहान,इं.आर.पी.टम्टा,इं.वीरेंद्र गुसाईं,इं.अनूप भंडारी,इं. जितेंद्र बल्लभ शर्मा,इं.मुस्ताक आलम,इं.सुभाष भट्ट,इं.शांतनु शर्मा,इं.शिवराज सिंह लोधियाल सहित कई विभागों के इंजीनियर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *