भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे मसूरी,भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मांगे वोट

0
masara-ma-janasabha-ka-sabthhata-karata-japa-nadada_76b2cc98ab349e466653229e4d1a7ecd

मसूरी।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज चुनाव प्रचार को धार देने उत्तराखंड पहुंचे। यहां उन्होंने मसूरी में आयोजित जनसभा में टिहरी सीट से प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उनका स्वागत किया।उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प के साथ आज हम आगे बढ़ रहे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गांव से लेकर शहर तक विकास के कार्य किए हैं। अब हर घर सौर ऊर्जा होगी। बिजली बिल जीरो करने के लिए मोदी सरकार काम कर रही। चार करोड़ घर देश में बने हैं। अभी तीन करोड़ घर और बनाये जाएंगे। वहीं, उन्होंने जनता से टिहरी लोकसभा से माला राज्य लक्ष्मी शाह को विजयी बनाने की अपील की।

कहा कि पहले महिलाएं घरों में लकड़ी जलाकर खाना बनाती थीं, लेकिन मोदी सरकार ने उज्ज्वल योजना दी। पूर्व सैनिक 40 साल से वन रैंक वन पेंशन की लड़ाई लड़ रहे थे, लेकिन मोदी सरकार ने वन रैंक वन पेंशन के लिए एक लाख करोड़ खर्च किया । मोदी सरकार ने 10 साल में ऑल वेदर रोड बनवाई, बॉर्डर एरिया में सड़को और सुविधाओं को बढ़ाया है। उत्तराखंड को मोदी सरकार ने कई विकास योजनाएं दी हैं। मोदी ने राजनीति की परिभाषा और सोच बदली है। चार धाम की सड़कें बन रही हैं। कर्णप्रयाग रेल परियोजना बन रही, मसूरी में पर्यटन विकास के लिए काम हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *