उत्तराखंड

Election 2024: विदाई से पहले वोट डालने पहुंची दुल्हन

नैनीताल।उत्तराखंड के पांच सीटों पर आज मतदान हो रहे हैं। लोकतंत्र के इस पर्व में हर कोई बढ़चढ़कर अपनी भागीदारी निभा रहा है। मतदान करने के लिए लोग सुबह से लाइनों में लगे हुए हैं। मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन मुस्तैद है।

नैनीताल जिले के लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के दैलिया मतदान केंद्र पर एक ऐसा नजारा देखने को सामने आया है, जहां दूल्हा-दुल्हन मतदान स्थल पर पहुंचे। दुल्हन ने मतदान कर इस लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी निभाई। दुल्हन ने बताया कि देर रात उसकी शादी हुई है और आज मतदान के दिन उसकी विदाई हो रही है, लेकिन उन्होंने विदाई से पहले अपना मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का काम किया है।दुल्हन गायत्री चन्दोल ने बताया कि वह दैलिया गांव से पली-पढ़ी है और वर्तमान में वह बेंगलुरु में जॉब करती है, जहां बेंगलुरु निवासी रवि शंकर त्रिपाठी से उसकी शादी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *