CM धामी ने खटीमा में लोगों की समस्याएं सुनी

0
khatama-ma-lga-ka-samasayae-sanata-saema-pashhakara-saha-thhama-savatha_8514df4874e768e134aa74cc2fc58cb5

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार शाम खटीमा पहुंचे। लोहियाहेड स्थित हेलीपेड पर उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद रात्रि विश्राम के लिए कालापुल नगला तराई स्थित अपने आवास के लिए रवाना हुए।

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद शाम करीब छह बजे सीएम धामी लोहियाहेड स्थित हेलीपेड पहुंचे। इस दौरान सीएम ने सभी कार्यकर्ताओं के हालचाल पूछे। इसके अलावा हेलीपेड पर पहुंचे लोगों की समस्याएं भी सुनीं।

सीएम धामी रविवार को बनबसा रवाना होंगे। इसके बाद झनकट में किसी विवाह समारोह में भी शामिल होंगे। वहां पर कमल जिंदल, अमित पांडेय, मनोज बाधवा, किशन सिंह किन्ना आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *