उत्तराखंड जल संस्थान के महाप्रबंधक( मुख्यालय) डी.के सिंह पहुंचे गंगोत्री-यमनोत्री,जलसंस्थान अधिकारियों के कार्यों से दिखे संतुष्ट

0
IMG-20240520-WA0257

उत्तरकाशी।चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों को अब पीने के पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। जल संस्थान, उत्तरकाशी ने यात्रा मार्गों पर टैंक टाइप स्टैंड पोस्ट और वाटर एटीएम को यात्रा शुरु होने पहले से सुचारु कर दिया था। विभाग द्वारा कई वाटर एटीएम पहले से लगाये गये हैं।

रविवार और सोमवार को जल संस्थान के महाप्रबंधक( मुख्यालय) इं.D K Singh के द्वारा यमनोत्री धाम एवं गंगोत्री धाम के यात्रा मार्ग की पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण किया गया जिसमें सभी वाटर एटीएम ,हैंड पंप्स ,टी टी एस पी ,पी टी एस पी , एवं यात्रा मार्ग पर पड़ने वाली सभी योजनाओं पर पेयजल आपूर्ति सुचारू पायी गई।

महाप्रबंधक द्वारा सभी अभियंताओं को निर्देशित किया गया कि यात्रा मार्ग प्रतिदिन मॉनिटरिंग करते हुए सभी यात्रियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करायें।

इस दौरान अधीक्षण अभियंता विनोद रमोला , अधिशासी अभियंता उत्तरकाशी एल सी रमोला , अधिशासी अभियंता पुरोला विनोद पांडेय आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *