उत्तराखंड

श्रीनगर में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार

श्रीनगर।श्रीनगर में आतंक का पर्याय बना गुलदार शुक्रवार को पिंजरे में कैद हुआ है। श्रीनगर में हैप्रेक संस्थान ग्लास हाउस के पास पिछले सप्ताह गुलदार ने चार दिन में दो मासूमों को अपना निवाला बनाया था।इसके बाद वन विभाग द्वारा शूटर की तैनाती के अलावा श्रीनगर व आसपास के क्षेत्र में ट्रैप कैमरे लगाए गए थे। वहीं 11 पिंजरे भी लगाए थे। इसमें से एक श्रीनगर के ग्लास हाउस के पास लगाए पिंजरे में एक नर गुलदार कैद हुआ।

इसकी उम्र करीब छह साल बतायी जा रही है। वन विभाग गुलदार को पौड़ी लेकर जा रहा है, ​जहां चिकित्सकीय जांच के बाद तय किया जाएगा कि गुलदार को जंगल में छोड़ना है या रेस्क्यू सेंटर।

श्रीनगर और श्रीकोट शहरी क्षेत्र में लगातार गुलदार के बढ़ते हमलों से भयभीत जनता अब आक्रोशित भी हो रही है। व्यापारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही विश्वविद्यालय के छात्रों और अन्य सामाजिक संगठनों ने भी प्रदेश सरकार और वन विभाग से मांग करते हुए कहा है कि इस गुलदार को तुरंत ही आदमखोर घोषित किया जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *