नैनीताल में उमड़ पड़ा पर्यटकों का हुजूम
नैनीताल में उमड़ पड़ा पर्यटकों का हुजूम
नैनीताल।शहर में ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन में पर्यटकों की बंपर आमद बनी हुई है। सुबह से ही पर्यटकों का दबाव बढ़ने का असर शहर की आंतरिक सड़कों पर पर्यटक वाहन रेंगते रहे और जाम लगने से पर्यटक व स्थानीय लोगों को भारी फजीहत उठानी पड़ी।
वाहनों का दबाव बढ़ता देख पुलिस ने विशेष यातायात प्लान लागू कर दिया है। एंट्री प्वाइंट पर पर्यटक वाहनों को रोककर शटल सेवा के माध्यम से शहर तक भेजा गया।
शहर में करीब तीन हजार वाहनों से 20 हजार से अधिक पर्यटकों के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। रूसी बाइपास व नारायण नगर में करीब चार सौ पर्यटक वाहनों को रोका गया है और शटल सेवा से पर्यटकों की शहर में एंट्री की गई