Modi 3.0 Cabinet:कल होगा शपथ ग्रहण समारोह, भाग लेने दिल्ली जाएंगे उत्‍तराखंड के मंत्री

0
greaterkashmir_2022-05_83ed6f12-d561-4b8c-93fa-3fe87031039e_modi

Modi 3.0 Cabinet:कल होगा शपथ ग्रहण समारोह, भाग लेने दिल्ली जाएंगे उत्‍तराखंड के मंत्री

दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजग सरकार के तीसरे शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी उत्तराखंड के भाजपा नेता भी बनेंगे।प्रदेश की भाजपा सरकार के मंत्री, विधायकों के साथ ही सभी सांसद, राज्यसभा सदस्य, निवर्तमान सांसद, भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष और मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष समारोह में भाग लेने दिल्ली जाएंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि राज्य से इस समारोह में शामिल होने वाले नेताओं की संख्या लगभग 150 है।

पार्टी ने तय किया है कि उसके सभी प्रमुख नेता प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले ही दिल्ली में हैं। रविवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए अन्य नेता शनिवार व रविवार को दिल्ली पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *