Modi 3.0 Cabinet:अजय टम्टा को मिली मोदी कैबिनेट में जगह

0
amara-ujal_e569e58321d152c1842c73d94e5bdbf2

Modi 3.0 Cabinet:अजय टम्टा को मिली मोदी कैबिनेट में जगह

दिल्ली।लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार पांच कमल खिलाने वाले उत्तराखंड को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कैबिनेट में प्रतिनिधित्व देकर बड़ा तोहफा दिया है। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र से लगातार तीसरी बार चुनाव जीते अनुभवी अजय टम्टा मोदी कैबिनेट में हिस्सा बने हैं। उन्होंने राज्यमंत्री पद की शपथ ली। बता दें कि 2014 में जब टम्टा पहली बार निचले सदन के लिए चुने गए थे, तो उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में कपड़ा राज्यमंत्री बनाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *