CM धामी ने पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम से की मुलाकात

0
makhayamatara-pashhakara-saha-thhama-na-parata-parabhara-thashhayata-gatama-sa-ka-malkata_06ac297a8bcced386b4a7fd88c781d56

CM धामी ने पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम से की मुलाकात

दिल्ली।नई दिल्ली पहुंचकर मुख्यमंत्री भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद थे। उनके बीच राज्य के विकास और राजनीति से जुड़े समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष व अन्य केंद्रीय नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार से अगले दो दिन नई दिल्ली प्रवास पर रहेंगे। शनिवार को वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग की बैठक में शिरकत करेंगे। इसके लिए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी और सचिव नियोजन आर मीनाक्षी सुंदरम भी नई दिल्ली पहुंच गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *