DM डॉ आशीष चौहान की अध्यक्षता में राज्य सेक्टर, जिला योजना व बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित हुई

0
Oplus_0

Oplus_0

DM डॉ आशीष चौहान की अध्यक्षता में राज्य सेक्टर, जिला योजना व बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित हुई

पौड़ी।जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान की अध्यक्षता में राज्य सेक्टर, जिला योजना व बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बी, सी व डी श्रेणी की मदों/योजनाओं को ’ए’ श्रेणी में लाने व मदों की निरंतर समीक्षा हेत जिलाधिकारी ने प्रशिक्षु आईएएस दीक्षिका जोशी की अध्यक्षता में एक टास्क फोर्स समिति के गठन के निर्देश दिये हैं। लोक निर्माण विभाग की जिला योजना में व्यय की खराब स्थिति को लेकर जिलाधिकारी ने सख्त हिदायत देते हुए 15 दिन के भीतर वित्तीय प्रगति लाने के निर्देश दिये हैं। राजकीय सिंचाई, जल संस्थान, वन विभाग, सिंचाई, कृषि विभाग को लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाने को कहा है। बैठक में अर्थ एवं संख्या विभाग द्वारा योजनाओं की वित्तीय प्रगति के आंकडे प्रस्तुत करते हुए कहा कि जिला सेक्टर योजना में जुलाई माह में अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष व्यय प्रतिशत 3.68, राज्य सैक्टर योजना में 54.72 प्रतिशत जबकि केन्द्र पोषित योजना में 76.77 प्रतिशत धनराशि व्यय की जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *