उत्तराखंड शासन ने 6 IAS अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदल

0
Oplus_131072

Oplus_131072

देहरादून: उत्तराखंड में मंगलवार 27 अगस्त को 6 आईएएस के तबादले हुए हैं. अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और पौड़ी के संयुक्त मजिस्ट्रेट को बदला गया है. वहीं वेटिंग पर बैठे तीन आईएसएस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा देहरादून के तीन पीसीएस अधिकारियों को भी बदला गया है।

Oplus_131072

अल्मोड़ा की संयुक्त मजिस्ट्रेट आईएएस वरुणा अग्रवाल को संयुक्त मजिस्ट्रेट काशीपुर बनाया गया है. वहीं, पिथौरागढ़ के संयुक्त मजिस्ट्रेट आईएएस आशीष कुमार मिश्रा को संयुक्त मजिस्ट्रेट हरिद्वार बनाया गया है. इसके अलावा संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी आईएएस अनामिका को संयुक्त मजिस्ट्रेट देहरादून बनाया गया है।

इन तीन के अलावा आईएएस दीपक रामचंद्र सेठ को संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी बनाया गया. वहीं आईएएस राहुल आनंद को संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत बनाया है. आईएएस अशिमा गोयल को संयुक्त मजिस्ट्रेट नैनीताल बनाया गया है. ये तीनों आईएएस अधिकारी वेटिंग लिस्ट में थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *