उत्तराखंड

वेल डन लोक निर्माण विभाग(प्रांतीय खंड),देहरादून,अधिकारी/कर्मचारी स्वच्छता अभियान में हुए शामिल

वेल डन लोक निर्माण विभाग(प्रांतीय खंड),देहरादून,अधिकारी/कर्मचारी स्वच्छता अभियान में हुए शामिल

देहरादून।स्वच्छता ही सेवा है-2024 अभियान के अन्तर्गत करनपुर क्षेत्र में सफाई अभियान आज दिनांक 21.09.2024 को प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) द्वारा करवाया गया। जिसमें विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। सफाई अभियान में करनपुर क्षेत्र के ठेकेदार श्री नागेन्द्र सिंह पंवार द्वारा निःशुल्क लेबर का भी सहयोग किया गया।

विभाग द्वारा डी०एल० चौक से वैश्य नर्सिंग होम होते हुये अरविन्द मार्ग तक सफाई का कार्य करते हुये लोगों कूड़ा सड़क पर न डालने का अनुरोध किया गया। कार्यक्रम के समापन पर स्टाफ ऑफिसर एवं सहायक अभियन्ता इं० जी०एस० कौण्डल द्वारा सभी धन्यवाद ज्ञापित किया गया। सफाई अभियान में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री विनोद, मुख्य वैयक्तिक अधिकारी श्रीमती सरिता गुलैरिया, अपर सहायक अभियन्ता इं० शीला टम्टा, प्रधान सहायक श्री तनुज बौठियाल, वरिष्ठ सहायक श्री रामेश्वर प्रसाद नौटियाल, कनिष्ठ सहायक श्री सतीश सिंह, श्री राजेश प्रसाद, श्री अंकित थापा, श्री राजु, श्री अमर कुमार, श्री गणेश चन्द, श्री राजेश कुमार, श्री अंकित कुमार सहित कई व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

स्वच्छता ही सेवा है-2024 अभियान के अन्तर्गत सहस्त्रधारा क्षेत्र में सफाई अभियान आज दिनांक 21.09.2024 को प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) द्वारा करवाया गया। जिसमें विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। सफाई अभियान में सहस्त्रधारा क्षेत्र के ठेकेदार श्री बीर सिंह जवाडी द्वारा निःशुल्क लेबर का भी सहयोग किया गया। विभाग द्वारा वन निगम चौकी से सहस्त्रधारा बस स्टॉप तक सफाई का कार्य करते हुये लोगों कूड़ा सड़क पर न डालने एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में सहायक अभियन्ता इं० के०के० उनियाल, जिला पंचायत सदस्य श्री बीर सिंह चौहान, क्षेत्र पंचायत श्री धीरज थापा, अपर सहायक अभियन्ता इं० एस०एस० राणा, अपर सहायक अभियन्ता इं० सुभाष बिजल्वाण, प्रधान सहायक श्री रवीन्द्र उनियाल, प्रधान सहायक श्री दीपक पंवार, सहित कई स्थानीय व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *