उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनीयर्स महासंघ देहरादून शाखा के अध्यक्ष और सचिव ने सभी अभियंताओं /कर्मियों से की अपील
शाखा अध्यक्ष/सचिव
शाखा देहरादून, ऋषिकेश, डाकपत्थर
विषय :- नई पेंशन योजना (NPS) एवं यूनिफाईड पेंशन योजना (UPS) के विरोध में तथा पुरानी पेंशन योजना की बहाली हेतु
NMOPS द्वारा दिये गये आन्दोलन कार्यक्रमों के क्रम में दिनांक 26.09.2024 को आयोजित होने वाली “आक्रोश मार्च” में प्रतिभाग करने के सम्बन्ध में।
सन्दर्भ :- उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का पत्र संख्या 235-11/अध्यक्ष / महासंघ / 2024 दिनांकः- 19.09.20241 सम्मानित साथियों,
जैसा कि आपको विदित है कि पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आन्दोलन (NMOPS) उत्तराखण्ड विगत वर्षों से 1 अक्टूबर 2005 के बाद नियुक्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शिक्षकों को पुरानी पेंशन दिये जाने के लिए लगातार आन्दोलनरत् तथा संघर्षरत् है। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आन्दोलन (NMOPS) में उत्तराखण्ड स्तर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतमणी पैन्यूली तथा प्रदेश महामंत्री इं० मुकेश रतूड़ी (महासचिव उ०डि०इं० महासंघ) के द्वारा आन्दोलन का नेतृत्व किया जा रहा है एवं समय-समय पर लोकतांत्रिक ढंग से आन्दोलन कार्यक्रमों के द्वारा अपनी आवाज को बुलंद किया जा रहा है। उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ द्वारा पूर्व में भी पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आन्दोलन (NMOPS) को अपना पूर्ण समर्थन दिया गया है। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आन्दोलन (NMOPS), उत्तराखण्ड के अध्यक्ष जी द्वारा अवगत कराया गया है कि उत्तराखण्ड में पुरानी पेंशन बहाली की इस लडाई को और तेज करने तथा मिशन 2024 को लक्ष्य मानते हुये 26 सितम्बर, 2024 को प्रत्येक जनपद मुख्यालयों में ‘आक्रोश मार्च’ का आयोजन किया जाना है।

अतः आप सभी शाखा अध्यक्ष/सचिवों से अनुरोध है कि आप अपने शाखा के महासंघ के समस्त पदाधिकारियों एवं सम्मानित सदस्यगणों को उपरोक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतू निर्देशित करेंगें तथा अपना पूर्ण प्रयास कर कार्यक्रम को सफल बनायेंगे। NMOPS के नेतृत्व में विभिन्न राज्यों में पुरानी पेंशन बहाली होने का क्रम शुरू हो गया है जिससे उत्तराखण्ड में भी शीघ्र ही पुरानी पेंशन बहाल होने की संभावना बढ़ गई है।

अतः इसी आशा और विश्वास के साथ कि उ०डि०ई० महासंघ जनपद देहरादून के समस्त डिप्लोमा इंजीनियर्स बन्धु पूर्ण मनोयोग के साथ इस पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई में अपना प्रतिभाग करेंगे तथा शीघ्र ही उत्तराखण्ड में पुरानी पेंशन बहाल होगी।


