सचिवालय और जिला कारागार सुद्धोवाला ईट राईट कैम्पस घोषित, मुख्य सचिव ने सौंपा प्रमाण पत्र

0
IMG_20240926_221241

सचिवालय और जिला कारागार सुद्धोवाला ईट राईट कैम्पस घोषित, मुख्य सचिव ने सौंपा प्रमाण पत्र

देहरादून।मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने गुरुवार भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ( FSSAI ) द्वारा सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में सचिवालय परिसर एवं जिला कारागार परिसर को सुरक्षित स्वास्थ्य एवं पर्यावरणीय दृष्टि से बेहतर भोजन उपलब्ध कराने एवं स्वच्छता के मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए “ईट राईट कैम्पस” का प्रमाण पत्र निर्गत किया गया है।

मुख्य सचिव ने भारत सरकार की ओर से निर्गत ईट राईट कैम्पस प्रमाण पत्र को सचिवालय प्रशासन के सचिव श्री दीपेन्द्र चौधरी एवं उपमहानिरीक्षक जेल को विधिवत प्रदान किया।

श्रीमती रतूड़ी ने इस उपलब्धि के लिए सचिवालय परिसर में कार्यशील विभिन्न खान-पान सेवाओं यथा इंदिरा अम्मा भोजनालय, जी.एम.वी.एन कैन्टीन के फूड सुपरवाइजर को अपनी ओर से शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *