ऊर्जा निगम से बड़ी खबर -पावर लेखा एसोसिएशन ने MD को लिखा पत्र,की ये मांग
विषयः सहायक लेखाकार से लेखाकार पद पर प्रोन्नति की डी०पी०सी० होने के बाद भी प्रोन्नति आदेश जारी करने में बिलम्ब करने से कार्मिकों में भारी रोष।
प्रबन्ध निदेशक, उ०पा०का०लि०, देहरादून।
महोदय,
कृपया उपरोक्त विषयक उ०पा०का०लि० प्रबन्धन के साथ दिनांक 7.9.2024 को पावर लेखा एसोसिएशन की हुई द्विपक्षीय वार्ता में यह सहमति बनी थी कि सहायक लेखाकार से लेखाकार व लेखाकार से सहायक लेखाधिकारी पदों पर प्रोन्नति आदेश दिनांक 30.9.2024 तक जारी कर दिए जाएंगे, जो लगातार अनुरोध के बाद भी आज तक जारी नहीं किए गये हैं, जिसके कारण कार्मिकों में मानव संसाधन अनुभाग के जिम्मेदार अधिकारियों, जिनके द्वारा डी०पी०सी० होने के बाद भी अनावश्यक रूप से प्रोन्नति आदेश जारी करने में बिलम्ब किया जा रहा है, के प्रति भारी रोष है।

इस संबंध में आपको यह भी अवगत कराना है कि कुछ सहायक लेखाकारों को प्रोन्नति में शिथिलता का लाभ नहीं मिल पाया था. ऐसे सहायक लेखाकारों का चयन वर्ष प्रारम्भ होने पर माह 07/2024 में प्रोन्नति देय थी परन्तु तीन माह से अधिक समय व्यतीत होने के बाद अब डी०पी०सी० हो चुकी है, फिर भी प्रोन्नति आदेश जारी नहीं किए जा रहे हैं। प्रोन्नति की डी०पी०सी० चयन वर्ष में होने वाली रिक्तियों के अनुसार एकबार नहीं की जा रही है, बार-बार डी०पी०सी० कराने से कार्मिको को ससमय प्रोन्नति नहीं मिल पा रही है और उसमें अनावश्यक विलम्ब होता है। मानव संसाधन अनुभाग की कार्यप्रणाली से स्पष्ट है कि कार्मिकों का जानबूझ कर शोषण व उत्पीडन किया जा रहा है, जिसका एसोसिएशन पुरजोर विरोध करती है और इस उत्पीडनात्मक कार्यवाही को सहन नहीं किया जाएगा।
तरह की अतः पुनः अनुरोध है कि डी०पी०सी० के आधार पर सहायक लेखाकार से लेखाकार के पदों पर प्रोन्नति आदेश तत्काल जारी किए जाये। सहायक लेखाधिकारी के पदों की तुरंत डी०पी०सी० कराकर प्रोन्नति की जाय, साथ ही जिन लेखा कार्मियों की ए०सी०पी० देय है उनकी ए०सी०पी० तुरंत स्वीकृति की जाय।

