उधम सिंह नगर के 27वें जिलाधिकारी बने नितिन भदौरिया

0
uthhama-saha-nagara-ka-nae-daema-natana-bhatharaya-sabhal-caraja_f44a5e7967c3663d92b5e578b28babf7

उधम सिंह नगर के 27वें जिलाधिकारी बने नितिन भदौरिया

रुद्रपुर।उधम सिंह नगर के नए जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने सेामवार को कार्यभार ग्रहण किया। जिलाधिकारी उदय राज सिंह की सेवानिवृति के बाद शासन ने हाल ही में आईएएस नितिन भदौरिया को जनपद की कमान सौंपी है। उन्होंने कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने प्राथमिकताएं गिनाईं।उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा पर उनका विशेष फोकस रहेगा। गुणवत्ता शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अंतिम छोर तक लोगों तक योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।पंतनगर एयर पोर्ट के विस्तारीकरण और नेशनल गेम्स के आयोजन को लेकर तेजी से कार्य किए जाएंगे। कहा कि भू-कानून पर सरकार सख्त है। नियम उलंघन कर जमीन खरीदने वालों पर कार्यवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed