CM धामी से सचिवालय में राज्य भर से आए ब्लॉक प्रमुखों एवं प्रधान संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों ने मुलाकात की

0
IMG_20241204_084644

CM धामी से सचिवालय में राज्य भर से आए ब्लॉक प्रमुखों एवं प्रधान संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों ने मुलाकात की

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सचिवालय में राज्य भर से आए ब्लॉक प्रमुखों एवं प्रधान संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से जिला पंचायतों में अध्यक्षों को ही प्रशासक बनाये जाने की भांति ब्लाक प्रमुखों एवं ग्राम प्रधानों को भी ब्लाकों एवं ग्राम सभाओं में प्रशासक के रूप में नामित किये जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने इस सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

इस अवसर पर श्री हरीश बिष्ट ब्लॉक प्रमुख भीमताल, श्री दर्शन दानु ब्लॉक प्रमुख देवायल, श्री महेन्द्र राणा ब्लॉक प्रमुख पौड़ी, श्री भास्कर सम्बल अध्यक्ष प्रदेश ग्राम प्रधान संघ, श्री रवि कन्याल ब्लॉक प्रमुख कोटाबाग, श्री दीपक भण्डारी ब्लॉक प्रमुख, श्री गोविंद दानु ब्लॉक प्रमुख कपकोट, श्री मठुर सिंह ब्लॉक प्रमुख कालसी, श्री रणजीत सिंह ब्लॉक प्रमुख खटीमा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *