उत्तराखंड

पूर्व छात्र चंद्र मोहन सिंह ने बिलखेत इंटर कॉलेज में छात्रों को दिए सफलता के टिप्स

पूर्व छात्र चंद्र मोहन सिंह ने बिलखेत इंटर कॉलेज में छात्रों को दिए सफलता के टिप्स

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,कोटद्वार है चंद्र मोहन सिंह

विद्युत विभाग,सतपुली के एसडीओ ई.मुकेश कुमार ने छात्रों को दिए प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु महत्त्वपूर्ण टिप्स

पौड़ी।बुधवार बिलखते इंटर कालेज (कल्जीखाल) के पूर्व छात्र चन्द्र मोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटद्वार द्वारा इंटर कालेज बिलखते में छात्रों से भेंट करके अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुए छात्रों को एकाग्रता से पढ़ाई करने के गुण दिये और यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया।

साथ ही युवा पीढ़ी को नशीले पदार्थों से होने वाले शारीरिक, आर्थिक व सामाजिक नुकसान से भी अवगत कराया।इस दौरान उपखण्ड अधिकारी विधुत विभाग सतपुली ई० मुकेश कुमार ने भी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु महत्त्वपूर्ण टिप्स दिये।इस दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री संजय जी व शिक्षाविद् व सामाजिक कार्यकर्ता श्री प्रेम कुकरेती जी ने भी छात्रों को एक सफल भारतीय नागरिक होने का पाठ पढ़ाया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *