उत्तराखंड

इस विभाग को मिला नया प्रभारी मुख्य अभियंता,देखिए आदेश

एतद् द्वारा श्री अलोक कुमार, अधीक्षण अभियंता, निर्माण मण्डल, उत्तराखंड पेयजल निगम, देहरादून का स्थानांतरण कार्यहित / जनहित में तत्काल प्रभाव से कार्यालय मुख्य अभियंता (कुमाऊ) उत्तराखंड पेयजल निगम, हल्द्वानी में करते हुए उन्हें नितान्त अस्थाई व्यवस्था के तहत उक्त कार्यालय में मुख्य अभियंता (कुमाऊ) के पद का प्रभार प्रदान किया जाता है तथा इस हेतु इन्हें उक्त पद के समस्त वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार भी प्रदत्त किये जाते हैं।

उक्त व्यवस्था पूर्णतः अस्थाई होगी तथा मुख्य अभियंता (कुमाऊ) उत्तराखंड पेयजल निगम, हल्द्वानी में नियमित मुख्य अभियन्ता की तैनाती/अन्य कोई वैकल्पिक व्यवस्था होने पर यह व्यवस्था स्वतः ही समाप्त हो जायेगी, इस हेतु श्री अलोक कुमार, अधीक्षण अभियंता का कोई वित्तीय लाभ का दावा मान्य नहीं होगा एवं न ही निरन्तरता का कोई क्लेम ही बनेगा।

श्री अलोक कुमार, अधीक्षण अभियंता का स्थानांतरण जनहित में होने के फलस्वरूप इन्हें नियमानुसार स्थानांतरण भत्ता एवं कार्यभार ग्रहणकाल देय होगा ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *