उत्तराखंड

वेतन को तरसे अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों के शिक्षक – कर्मचारो

वेतन को तरसे अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों के शिक्षक – कर्मचारो

अशासकीय मध्यमिक शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

देहरादून।अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों के शिक्षक कर्मचारियों एवँ अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत मानदेय प्राप्त पी टी ए शिक्षकों का कई जनपदों में बजट के अभाव में विगत माह जनवरी से वेतन वेतन न मिलने पर अशासकीय मध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड ने रोष व्यक्त किया है । अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड के प्रान्तीय अध्यक्ष संजय बिजल्वाण एवँ प्रान्तीय महामंत्री महादेव मैठाणी ने कहा कि अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों का वेतन बजट पूरे साल का एक ही बार में शिक्षा निदेशालय को अवमुक्त किया जाना चाहिए जिससे बार बार शासन के चक्कर न लगाने पड़ें और आवश्यकता पड़ने पर निदेशालय से ही बजट जारी हो सके ।

अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में बजट शासन द्वारा किश्तों में जारी किया जाता है जिससे बार बार शासन से माँग करनी पड़ती है और इस प्रक्रिया में महीनों के समय लग जाता है जिस कारण समय पर वेतन न मिलने के कारण शिक्षक कर्मचारियों को परेशानी उठानी पड़ती है । इसलिए अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड ने वर्ष का बजट एक मुश्त शासन से निदेशालय को अवमुक्त करने की माँग की है साथ ही जिन जनपदों में विगत जनवरी से वेतन बजट के अभाव में वेतन नहीं निकल पा रहा है उन जनपदों के लिए अविलम्ब वेतन बजट जारी करने की माँग की है और चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के अंदर वेतन बजट जारी नहीं किया गया तो अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड को मजबूर होकर आंदोलन करना पड़ेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन एवँ विभाग की होगी ।

चेतावनी देने वालों में अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड के प्रान्तीय अध्यक्ष संजय बिजल्वाण, प्रान्तीय महामंत्री महादेव मैठाणी ,प्रान्तीय कोषाध्यक्ष मनमोहन सिंह नेगी ,मदन मैखुरी प्रान्तीय उपाध्यक्ष डॉक्टर योगेश जोशी ,जाहिद हुसैन ,दीपक मिश्रा प्रान्तीय मंत्री नवीन बडोनी ,पूरन सिंह फर्स्वाण, सुनील पैन्यूली ,कपूर सिंह पंवार,सुरेश ममगाईं, मंडलीय अध्यक्ष शिव सिंह रावत मंडलीय मंत्री गढ़वाल मंडल बाल मनोज रावत ,मंडलीय अध्यक्ष कुमाऊं मंडल विशन सिंह मेहता मंडलीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह मेहरा, जिलाध्यक्ष देहरादून अनिल नौटियाल ज़िला मंत्री विजयपाल सिंह जगवाण ,उपाध्यक्ष दिनेश डोबरियाल, आर सी शर्मा,गिरीश सेमवाल, जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा श्हीरा सिंह मेहरा ज़िला मंत्री विजय सिंह गैडा, जिलाध्यक्ष उधम सिंह सिंह नगर उदय प्रताप सिंह ज़िला मंत्री पुष्कर सिंह पोखरिया एवँ आज़ाद अहमद, जिलाध्यक्ष चमोली नरेंद्र सिंह रावत ज़िला मंत्री दीप चन्द्र सती,जिलाध्यक्ष रुद्र प्रयाग बलवीर सिंह रौथाण ज़िला मंत्री वीरेंद्र सिंह बर्तवाल, जिलाध्यक्ष टिहरी गढ़वाल विनोद बिजल्वाण ज़िला मंत्री शिव सिंह रावत ,जिलाध्यक्ष पौड़ी गढ़वाल देवेंद्र कुमार ज़िला मंत्री एम वी सारंग ,जिलाध्यक्ष हरिद्वार अरविंद कुमार सैनी ज़िला मंत्री अभय ढोण्डियाल आदि कई शिक्षक सम्मलित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *