राज्य निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश राणाकोटी के नेतृत्व में महासंघ ने मुख्य सचिव से भेंट की
राज्य निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश राणाकोटी के नेतृत्व में महासंघ ने मुख्य सचिव से भेंट की
देहरादून।आज दिनांक 02.04.2025 को “राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, उत्तराखण्ड” के सूक्ष्म प्रतिनिधि मण्डल द्वारा मुख्य सचिव उत्तराखण्ड, श्री आनन्द बर्द्धन जी से सचिवालय स्थित उनके कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष श्री सूर्य प्रकाश राणाकोटी जी के नेतृत्व में शिष्टाचार भेंट कर पदभार ग्रहण करने की बधाई प्रेषित की तथा पुष्पगुच्छ भेंट किया।

प्रतिनिधि मण्डल में श्री सूर्य प्रकाश राणा कोटी प्रदेश अध्यक्ष राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, श्री नन्दलाल जोशी, प्रदेश महामंत्री, राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, श्री अजयकांत, प्रदेश उपाध्यक्ष राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, श्री रवि नंदन कुमार प्रदेश महामंत्री परिवहन विभाग तथा श्री कुनाल शर्मा आदि उपस्थित रहे।

