उत्तराखंड

उत्तराखंड शासन से बड़ी खबर,मुख्य सचिव ने जारी किए ये आदेश

देहरादून।उत्तराखंड शासन ने अब उत्तराखंड सचिवालय में भी बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य कर दी है.कुछ दिनों पहले शासन ने जिले के स्थित सभी विभागों, स्कूलों हॉस्पिटलों में भी बायोमेट्रिक हाजिरी की अनिर्वायता का आदेश दिए थे।मुख्य सचिव की तरफ से जारी किए गए आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि आगामी एक मई से उत्तराखंड सचिवालय में भी कर्मचारी की हाजिरी बायोमेट्रिक ही होगी. बता दें कि मुख्य सचिव बनने के बाद आईएएस आनंद वर्धन ने सभी विभागों में बायोमेट्रिक हाजिरी व्यवस्था लागू करने के आदेश दिए थे. इसके साथ ही यह भी निर्देश दिए थे कि प्रमोशन के लिए सभी कर्मचारियों को अपनी संपत्ति का पूरा ब्यौरा नियमित रूप से उपलब्ध कराना होगा, जो ऐसा नहीं करेंगा, उसके प्रमोशन में दिक्कत आ सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *