राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने मण्डल वार किया विस्तार
राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने मण्डल वार किया विस्तार
———————
देहरादून।राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने दिनांक 9-4-25 की बैठक में हुये निर्णय अनुसार महासंघ द्वारा कुमाऊं मण्डल और गढ़वाल मंण्डल में अध्यक्ष के साथ सदस्यो की सूची जारी की । गढ़वाल मण्डल के अध्यक्ष श्री मनमोहन चौधरी ( जी एम वी एन) सदस्य श्री नीशु शर्मा,(जल संस्थान) श्री प्रदीप कुमार (परिवहन निगम ) श्री बृजमोहन कसनियाल (वन निगम ) श्री विरेन्द्र रावत (जल निगम ) साथ ही कुमाऊं मण्डल से अध्यक्ष श्री संजय जोशी (जल संस्थान ) सदस्य श्री शंकर सिंह ( परिवहन ) रमेश कपकोटी (के एम वी एन ) मोहन सिंह मेहरा ( वन निगम ) श्री बी सी जोशी ( जल निगम ) को जिम्मेदारी दी गयी महासंघ द्वारा आन्दोलन को मध्य नजर रखते हुवे मण्डल स्तर के अध्यक्षो से अपेक्षा की है कि शीघ्र जिला स्तर पर कमेटियो का गठन करेंगे ।

महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष दिनेश पन्त और महासचिव श्याम सिंह नेगी द्वारा जारी किये गये पत्र कहा गया कि महासंघ द्वारा सरकार और शासन को आन्दोलन के सन्दर्भ में अवगत करा दिया गया।

