पीडब्लूडी अधीक्षण अभियंता मुकेश परमार के नेतृत्व में दून जिले की सड़कें हो रही है गड्डा मुक्त
पीडब्लूडी अधीक्षण अभियंता मुकेश परमार के नेतृत्व में दून जिले की सड़कें हो रही है गड्डा मुक्त
अधीक्षण अभियंता पहुंचे सहिया,सड़कों का किया निरीक्षण
देहरादून।चारधाम यात्रा, जो कि माह मई से प्रारम्भ हो रही है, के दृष्टिगत राज्य सरकार की प्राथमिकता में होने के कारण शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में सड़को पर पैच मरम्मत का कार्य तीव्र गति से किया जाना लक्षित है।
इस हेतु जनपद देहरादून में 69 मार्ग चिन्हित किए गए हैं एवं इन महत्वपूर्ण मार्गों के 288.41 कि.मी. चिन्हित भागों में गढ्ढा भरान व पैच मरम्मत का कार्य 15 मई 2025 तक पूर्ण करने के लक्ष्य के सापेक्ष आज दिनांक 29.04.2025 तक 60% कार्य 172.00 कि.मी. में पूर्ण कर दिया गया है।
पैच मरम्मत कार्य की विस्तृत जाँच व निरीक्षण, खण्डों में कार्यरत अभियन्ताओं द्वारा निरन्तर की जा रही है। इसी क्रम में अधीक्षण अभियन्ता, लो०नि०वि०, देहरादून श्री मुकेश परमार, द्वारा अस्थाई खण्ड सहिया द्वारा कालसी चकराता मोटर मार्ग पर किए जा रहे पैच मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया गया तथा खण्ड में कार्यरत अभियन्ताओं को पैच मरम्मत कार्य अपने सम्मुख कराने को निर्देशित किया गया। उनके द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि पैच मरम्मत हेतु चिन्हित समस्त मार्गों पर 15 मई 2025 तक कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए।सड़कों के निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता राधिका शर्मा भी मौजूद रही।

