उत्तरांचल पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन ने UJVNL मैनेजमेंट को घेरा,आंदोलन की दी चेतावनी
देहरादून।आज उत्तरांचल पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन द्वारा उत्तराखंड जल विद्युत निगम लि॰ प्रबन्धन को पत्र प्रेषित कर पूर्व में हुई डीपीसी के अनुसार पदोन्नति आदेश जारी किए जाने का अनुरोध किया गया।
पत्र में यह भी लिखा कि दिनांक 31/05/2025 को अधिशासी निदेशक के पद पर कार्यरत अभियंता सेवानिवृत्त हो रहे हैं, अतः तदनुसार एक महाप्रबंधक, उपमहाप्रबंधक, अधिशासी अभियंता एवं सहायक अभियंता की उच्चतर पदों पर पदोंती 31/05/25 को की जानी है।
यह भी अवगत कराया गया कि एसोसिएशन द्वारा सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि ससमय पदोन्नति न किए जाने कि स्थिति में आंदोलन हेतु एसोसिएशन एवं सदस्यों को बाध्य होना पड़ेगा।

