उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष बने इं. आशीष यादव,कही ये बात
देहरादून।उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का द्वादश महाअधिवेशन संपन्न हो गया है। इस दौरान संगठन की प्रांतीय कार्यकारिणी के अलावा दोनों मंडलों के चुनाव भी हुए।इंजीनियर्स महासंघ के चुनाव में इं. आशीष यादव गढ़वाल मंडल अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़े।चुनाव में प्रदेश से आए अभियंताओं ने इं. आशीष यादव पर भरोसा जताया और उनको भारी मतों से जिताया।
महासंघ के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष इं. आशीष यादव ने सभी अभियंताओं का धन्यवाद किया और कहा महासंघ के डिप्लोमा अभियंता सभी विभागों की रीढ़ कहे जाते हैं। लेकिन, उनकी न्यायोचित समस्याओं के निस्तारण को उन्हें हमेशा संघर्ष करना पड़ता है।
उन्होंने कहा अधिवेशन में इंजीनियरों ने विभिन्न मांगें उठाई। इसमें पुरानी पेंशन बहाली, एसीपी, 5400 ग्रेड-पे का लाभ प्रदान करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा महासंघ निरंतर इंजीनियरों की मांगों को उठा रहा है और आगे भी मांगों के निराकरण के लिए संघर्ष तेज किया जाएगा।