उत्तराखंड शासन ने कई IAS -PCS अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदल

0
IMG_20250619_230153

उत्तराखंड शासन ने कई IAS -PCS अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदल

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर से आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले हुये हैं. देर शाम ट्रांसफर से जुड़ा आदेश जारी किया गया है. तबादला आदेश के अनुसार कई जिलों के डीएम भी बदले गये हैं. इन जिलों में पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चंपावत, उत्तरकाशी जिले शामिल हैं.

प्रतीक जैन को रुद्रप्रयाग का जिलाधिकारी बनाया गया है. मनीष कुमार को चंपावत की जिम्मेदारी दी गई है. प्रशांत कुमार आर्य को उत्तरकाशी का डीएम बनाया गया है. स्वाति भदौरिया को पौड़ी गढ़वाल का डीएम बनाया गया है.पौड़ी के डीएम की जिम्मेदारी देख रहे आशीष कुमार को यूकाडा का जिम्मेदारी दी गई है.

मुख्य सचिव से लेकर जिलाधिकारी और पीसीएस अधिकारियों तक की जिम्मेदारी में भी बदलाव हुआ है. पिछले लंबे समय से जलागम देख रहे मुख्य सचिव आनंद वर्धन से अब यह जिम्मेदारी हट गई है. इसी तरह कई सालों से पर्यटन की जिम्मेदारी देख रहे सचिन कुर्वे को भी अब हटा दिया गया है. उनकी जगह धीराज सिंह को बुलाया गया है. वे अब तक अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी देख रहे थे.

पंकज पांडे से श्रम विभाग हटाया गया है. दिलीप जावलकर से सहकारिता की जिम्मेदारी वापस ली गई है. इसी तरह आर राजेश कुमार से भी सिंचाई विभाग की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है. पिछले लंबे समय से किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का इंतजार कर रहे युगल किशोर पंत को अब सिंचाई जैसे बड़े विभाग की जिम्मेदारी दे दी गई है. को सोनिका से निबंधक सहकारिता के साथ-साथ यूकाडा की जिम्मेदारी वापस ली गई है.

पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर: पीसीएस अधिकारियों की बात करें तो इसमें रामनजी शरण शर्मा को अल्मोड़ा का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है.शिव कुमार बरनवाल को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का सचिव बनाया गया है. रजा अब्बास को अपन नगर आयुक्त देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है. फिंचाराम को अपर जिलाधिकारी हरिद्वार बनाया गया है. प्यारे लाल शाह को कोटद्वार का नगर आयुक्त बनाया गया है. देवेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed