उत्तराखंड

पीसीएस अधिकारी पीएल शाह ने नगर निगम कोटद्वार के नगर आयुक्त का पदभार ग्रहण कर लिया

पीसीएस अधिकारी पीएल शाह ने नगर निगम कोटद्वार के नगर आयुक्त का पदभार ग्रहण कर लिया

कोटद्वार।वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी पीएल शाह ने नगर निगम कोटद्वार के नगर आयुक्त का पदभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागीय शाखाओं का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली की जानकारी ली।

मंगलवार को नगर आयुक्त ने जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया से भेंट की। इससे पूर्व उत्तरकाशी में अपर जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत थे। वह 2020–21 में भी नगर आयुक्त कोटद्वार रह चुके हैं।

उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र कोटद्वार को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। कूड़ा निस्तारण, जल निकासी और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जायेगा। नगर के वार्डों में नियमित सफाई के लिए मॉनिटरिंग प्रणाली लागू की जायेगी। कहा कि नगर के विकास कार्यों में स्थानीय लोगों की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनकर उनका समाधान किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *