जल संस्थान को मिला नया अधीक्षण अभियंता,देखिए आदेश

0
IMG_20250628_184628

उत्तराखण्ड जल संस्थान के अन्तर्गत अधिशासी अभियन्ता से अधीक्षण अभियन्ता की चयन वर्ष 2024-25 में घटित रिक्तियों पर पदोन्नति हेतु “उत्तराखण्ड जल संस्थान अभियन्त्रण सेवा नियमावली, 2011 यथासंशोधित सेवा नियमावली, 2013” के प्राविधानों के तहत गठित चयन समिति की बैठक दिनांक 13. 06.2025 में प्रदान की गयी संस्तुतियों के आधार पर श्री शिव कुमार राय को अधीक्षण अभियन्ता (वेतनमान रू0 37400-67000 ग्रेड पे-8700 येतन मैट्रिक्स लेवल-13 (123100-215900) के पद पर पदोन्नत किये जानेकी श्री राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।

2 उक्त पदोन्नति भा०उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय में योजित रिट पिटीशन संख्या-220/2017 (एस. /बी.) सुनील तिवारी बनाम राज्य व अन्य, रिट याचिका संख्या 628/एस.बी./2021 सुभाष जुयाल व अन्य बनाम राज्य व अन्य, रिट याचिका संख्या 456/एस.बी./2021 आशीप भट्ट बनाम राज्य व अन्य, रिट पिटीशन संख्या-167/2021 (एस./बी.) अवधेश कुमार व अन्य बनाम कैलाश पैन्यूली व अन्य एवं रिट पिटीशन संख्या-540/2023 (एस./बी.) राजेन्द्र पाल बनाम राज्य व अन्य तथा मा०लोक सेवा अधिकरण में योजित याचिका निर्देश संख्या-57/डी०बी०/एन०बी०/2020, निर्देश याचिका संख्या-84/ डी०बी० / एन०बी०/2020 श्री यशवीर मल्ल बनाम राज्य व अन्य, निर्देश याचिका संख्या-63/डी०बी०/एन०बी०/2021 श्री नीरज तिवारी बनाम राज्य व अन्य एवं निर्देश याचिका संख्या-17/डी०बी०/एन०बी०/2023 श्री रमाशंकर बनाम राज्य व अन्य एवं सहायक अभियन्ता पद की अन्तिम ज्येष्ठता सूची दिनांक 06.07.2017 तथा दिनांक 12.02.2021 के संदर्भ में योजित अन्य रिट याचिकाओं/निर्देश याचिकाओं में पारित होने वाले अन्तिम आदेशों के अधीन रहेगी।

3. उक्त पदोन्नति राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड, देहरादून के पत्रांक-1276/रा०नि०आ०-ले०/4439 / 2025, दिनांक 27.06.2025 में प्राप्त उनकी सहमति से इस प्रतिबन्ध के साथ प्रदान की जाती है कि वर्तमान में प्रवृत्त त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की आदर्श आचरण संहिता के अन्य उपबन्धों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाय ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *