दैनिक कार्मिको के नियमितीकरण में हो रहे विलम्ब पर निगम /निकाय कार्मिको में आक्रोश
दैनिक कार्मिको के नियमितीकरण में हो रहे विलम्ब पर निगम /निकाय कार्मिको में आक्रोश
देहरादून।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परिषद कार्यलय में राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रान्तीय अध्यक्ष दिनेश पन्त की अध्यक्षता में बैठक की गयी। बैठक में घटक संघों,संगठनो, यूनियनो के पदाधिकारियो द्वारा शासन में उधोग विभाग के उदासीन रवैये पर आक्रोश व्यक्त किया गया। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष राजेश रमोला द्वारा कहा गया कि दैनिक वेतन पर लगातार 15-20 वर्षों से कार्यरत कार्मिको के नियमितीकरण पर माननीय उच्च न्यालय के निर्णय के अनुसार शासन द्वारा कैबिनेट में प्रस्ताव जाने के पश्चात नियमितीकरण किस तिथि से किया जाय पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल जी की अध्यक्षता में समिति गठित की गयी । परन्तु एक साल के पश्चात भी समिति तय नहीं कर पाई कि किस तिथि से नियमीतिकरण किया जाना है ।
समिति के निर्णय की प्रत्याशा में सैकडो कार्मिको का भविष्य लटका हुआ है । यदि शासन द्वारा एक माह अन्दर कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जाती तो महासंघ पुनः सडको पर उतरने को बाध्य होगा । महासंघ के प्रांतीय महासचिव श्याम सिंह नेगी द्वारा सार्वजनिक उधोग विभाग के रवैये पर नाराजी व्यक्त करते हुए कहा मा मुख्यमंत्री जी और मुख्यसचिव महोदय के निर्देशो के पश्चात भी न तो कोई बैठक तय हुई और नहीं नियमितीकरण के साथ अन्य समस्यो का हल निकला गया है । बैठक में महासंघ के प्रान्तीय अध्यक्ष दिनेश पन्त द्वारा कहा गया यदि शासन का रवैया यही रहा तो महासंघ 21-7-25 को प्रान्तीय स्तर की वृहद स्तर की बैठक में अगस्त माह में प्रदेश व्यापी आन्दोलन करने को बाध्य होगे ।
बैठक महासंघ के संरक्षक बी एस रावत , कोषाध्यक्ष मेजपाल, मण्डल अध्यक्ष मनमोहन चौधरी, शिशुपाल सिंह रावत अरविंद सिंह नेगी जीवानन्द शिवप्रसाद शर्मा मुकेश नैथानी भूपेंद्र बडोला मोहित कुमार श्यामलाल सेमवाल रजनीश चौहान किताब सिंह अतुल सिंह आदि कर्मचारी बैठक मैं उपस्थित रहे l

