शासन ने दी वित्तीय स्वीकृति

0
IMG_20250723_153606

गन्ना किसानों के हित में एक और महत्वपूर्ण कदम

प्रदेश के गन्ना किसानों को उनके अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान के लिए ₹47.56 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आज शासन द्वारा जारी की गई है। इसमें डोईवाला मिल हेतु ₹22.47 करोड़ और बाजपुर मिल हेतु ₹25.09 करोड़ की व्यवस्था की गई है, जिससे हजारों किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा गन्ना किसानों को समय पर उनका मेहनताना दिलाना हमारी प्राथमिकता रही है। मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami जी के मार्गदर्शन में हम लगातार प्रयासरत हैं कि गन्ना उत्पादक किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाए।किसान खुशहाल होंगे, तभी उत्तराखंड सशक्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *