उत्तराखंड

उत्तराखंड जल संस्थान में डी.के.सिंह की हुई डी.पी.सी बने मुख्य महाप्रबंधक,देखिए आदेश

उत्तराखण्ड जल संस्थान के अन्तर्गत मुख्य महाप्रबन्धक के सृजित / रिक्त 01 पद के सापेक्ष पदोन्नति हेतु विभागीय चयन समिति द्वारा की गयी संस्तुति के कम में उत्तराखण्ड जल संस्थान अभियन्त्रण सेवा नियमावली, 2011 यथासंशोधित सेवा नियमावली, 2013 के सुसंगत प्राविधानों के अधीन श्री धर्मेन्द्र कुमार सिंह, महाप्रबन्धक, उत्तराखण्ड जल संस्थान को मुख्य महाप्रबन्धक, वेतनमान रू0 37400-67000 ग्रेड पे रू0 10000/- (अपुनरीक्षित) पुनरीक्षित वेतनमान में वेतन मैट्रिक्स लेवल-15 (रू0 144200-218200) के पद पर नियमित रूप से पदोन्नत किये जाने की श्री राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।

2 उक्त पदोन्नति आदेश राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड, देहरादून द्वारा प्रदत्त सहमति के कम में निर्गत किये जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *