उत्तराखंड

उत्तराखंड डिप्लोमा इन्जीनियर्स संघ, पेयजल निगम ने इस अधिशासी अभियंता की शिकायत पेयजल MD और मुख्य अभियंता से की

सेवा में,

प्रबन्ध निदेशक,

ई-मेल द्वारा

उत्तराखण्ड पेयजल निगम,

देहरादून।

विषय :-

अधिशासी अभियन्ता, निर्माण शाखा, पेयजल निगम, खटीमा द्वारा लम्बे समय से डिप्लोमा इन्जीनियर्स के उत्पीड़न किये जाने के सम्बन्ध में।

महोदय,

उपरोक्त विषयक अवगत कराना है कि निर्माण शाखा, खटीमा में कार्यरत अभियन्ताओं द्वारा सामूहिक हस्ताक्षरित पत्र, जो मुख्य अभियन्ता (मु०) को सम्बोधित एवं अन्यों के साथ-साथ संघ को पृष्ठांकित है. द्वारा अवगत कराया गया कि अधिशासी अभियन्ता द्वारा समस्त अभियन्ताओं का लम्बे समय से लगातार मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है, जिसके सम्बन्ध में क्षेत्रीय अध्यक्ष (कु०) द्वारा भी अपने पत्रांक 03/Kum दिनांक 13.08.2025 द्वारा मुख्य अभियन्ता (कु०) को अवगत कराया गया है। महोदय, विगत में सम्बन्धित शाखाधिकारी के अत्यधिक उत्पीड़न के कारण तीन सहायक अभियन्ताओं द्वारा अपना स्थानान्तरण अन्यत्र करा लिया गया। विगत में समस्या के निराकरण हेतु संघ द्वारा संघ के क्षेत्रीय पदाधिकारियों को शाखा में भेजा गया था, परन्तु शाखाधिकारी श्री पंचानन्द चौधरी, अधिशासी अभियन्ता महोदय द्वारा समस्याओं के निराकरण में कोई सहयोग नहीं किया गया एवं तदोपरान्त सभी अभियन्ताओं को डरा-धमकाकर शान्त कर दिया गया। संघ द्वारा अधीक्षण अभियन्ता महोदय की अध्यक्षता में भी बैठक करने का प्रयास किया गया परन्तु सम्बन्धित शाखाधिकारी द्वारा न तो शाखा स्तर से वार्ता हेतु समय दिया गया एवं न ही अधीक्षण अभियन्ता कार्यालय में बैठक हेतु समय दिया गया। सम्बन्धित शाखाधिकारी द्वारा लगातार उत्पीड़नात्मक कार्यवाही की जा रही है एवं समस्त अभियन्ता बहुत भयभीत है एवं वर्तमान में अधिशासी अभियन्ता महोदय के समक्ष उपस्थित होने से भी डर रहे है। संघ के सदस्यों द्वारा परिस्थिति के सामान्य होने के लिये अथक प्रयास किये गये परन्तु श्री चौधरी की कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं हुआ है। विगत में समाचार पत्रों के माध्यम से संज्ञान में आया था कि अधिशासी अभियन्ता के साथ कार्यालय से बाहर मारपीट की घटना भी हो चुकी है एवं जिसमें कोई विधिक कार्यवाही भी नहीं हुई, जिससे स्वतः ही स्पष्ट होता है कि अधिशासी अभियन्ता महोदय की कार्यप्रणाली किस प्रकार की होगी। संघ के सदस्यों में यह भी भय उत्पन्न हो गया है कि कहीं अधिशासी अभियन्ता के कृत्यों के कारण उनके साथ बाहर कोई घटना घटित न हो जाये। वर्तमान में निर्माण शाखा, खटीमा में कार्यरत कोई भी अभियन्ता श्री चौधरी, अधिशासी अभियन्ता के साथ कार्य करने हेतु सहमत नहीं है, जिस कारण सम्बन्धितों द्वारा दिनांक 18.08.2025 से कार्यालय में धरने पर बैठने हेतु मज़बूर होने का नोटिस भी प्रेषित किया गया है।

अतः आपसे निवेदन है कि प्रश्नगत प्रकरण का संज्ञान लेते हुये सम्बन्धित अधिशासी अभियन्ता के स्थान पर किसी अन्य अधिशासी अभियन्ता को तैनात करने की कृपा करें अथवा शाखा में कार्यरत समस्त कनिष्ठ / सहायक अभियन्ताओं का अन्यत्र स्थानान्तरण कर दिया जाय।

सेवा में

मुख्य अभियंता (कु०) उत्तराखंड पेयजल निगम

हल्द्वानी।

विषय निर्माण शाखा खटीमा के सहायक अभियंता एवं समस्त कनिष्ठ अभियंताओं के शोषण के सबंध में।

महोदय

उपरोक्त विषयक निर्माण शाखा उत्तराखंड पेयजल निगम खटीमा के सहायक अभियंता एवं समस्त कनिष्ठ अभियताओं द्वारा अपने ही अधिशासी अभियंता की कार्यप्रणाली से क्षुब्ध होकर दिनाक 12.08.2025 को सयुक्त हस्ताक्षरित नोटिस पत्र जो की मुख्य अभियंता (मु०) उत्तराखंड पेयजल निगम देहरादून को संबोधित है एवं आपको पृष्ठांकित है के द्वारा अपनी समस्याओं को लेकर अधिशासी अभियंता के अन्यत्र स्थानातरण करने हेतु पत्र प्रेषित किया गया है। पत्र में दिनांक 18.08.2025 से पूर्व अधिशासी अभियंता के स्थानांतरण न होने की दशा में कार्यालय पर ही धरने पर बैठने का नोटिस दिया गया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष कुमाऊँ द्वारा भी संघ के पत्राक 03/kum दिनाक 13.08.2025 के क्रम में उक्त पत्र पर आवश्यक कार्यवाही हेतु अनुरोध किया गया है। उक्त अधिशासी अभियंता महोदय के स्थानातरण हेतु प्रातीय अध्यक्ष / महासचिव उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ पेयजल निगम देहरादून के पत्रांक 358/संगठन दिनाक 14.08.2025 द्वारा भी प्रबन्ध निदेशक महोदय उत्तराखंड पेयजल निगम देहरादून को पत्र प्रेषित किया गया है। एक ओर सदस्यों की समस्याओं के समाधान हेतु आपके द्वारा भी दिनांक 13.08.2025 एवं 14.08.2025 को वार्ता हेतु समय दिया गया, वही दूसरी और अधीक्षण अभियंता उत्तराखंड पेयजल निगम ऊधमसिंहनगरद्वारा सदस्यों का वेतन काटने का धमकी भरा पत्र जारी किये जाने से आग में घी डालने जैसा कार्य कर आंदोलन पर जाने को बाध्य किया जा रहा है

अतः वर्तमान स्थितियों में बाध्य होकर संघ के सभी सदस्यों को समस्याओं के निराकरण हेतु असहयोग आदोलन करने हेतु विवश होना पड़ रहा है, जिसमें मंडल इकाई भी मौन नहीं रह सकती है तथा प्रान्तीय नेतृत्व से संपन्न विचार विमर्श के अनुसार आंदोलन जारी किया जाना संगठन की बाध्यता हो गई है। अतः उपरोक्त के क्रम में निम्न अनुसार आंदोलन कार्यक्रम घोषित किया जाता है।

1. निर्माण शाखा खटीमा के समस्त सदस्यों द्वारा दिनांक 18.08.2025 से 22.08.2025 तक अधिशासी अभियंता से किसी भी प्रकार का संवाद न कर असहयोग किया जाएगा, ना ही किसी बैठक में प्रतिभाग किया जाएगा एवं बाये हाथ की बाजू पर काली फिल्ती बांधकर विरोध दर्ज किया जाएगा।

दिनांक 23:08 2025 से समस्त सदस्यों द्वारा कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

2. उक्त घोषित आआंदोलन की तिथि तक भी अधिशासी अभियंता का स्थानांतरण ना होने की दशा में पूरे मंडल में संघर्ष कार्यक्रम घोषित करने हेतु बाध्य होना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *