मांग पत्र पर समय अंतर्गत कोई सकारात्मक कार्रवाई न होने पर उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन नाराज,आंदोलन की चेतावनी
मांग पत्र पर समय अंतर्गत कोई सकारात्मक कार्रवाई न होने पर उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन नाराज,आंदोलन की चेतावनी
देहरादून।उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन की गुरुवार को संजय जोशी प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गयी थी।जिसका संचालन प्रेम सिंह रावत गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी द्वारा किया गया l बैठक में संगठन के प्रदेश पदाधिकारी एवं गढ़वाल/कुमाऊं मंडल के पदाधिकारी एवं विभिन्न शाखा उधम सिंह नगर, रामनगर, लाल कुआं, हल्द्वानी, नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी, पुरोला, हरिद्वार, ऋषिकेश, मसूरी, अनुरक्षण खंड देहरादून, जलकल देहरादून के कर्मचारियों द्वारा भारी संख्या में प्रतिभाग किया गया था l

बैठक में शासन एवं सरकार, प्रबंधक पक्ष द्वारा विभाग के राजकीय करण, विभागीय ढांचा स्वीकृत न करने तथा ढांचे में मृत पदों को पुनर्जीवित न करने, दैनिक संविदा, उपनल, पीटीसी कर्मचारियो का नियमितीकरण न करने, ग्रेड पे न बढ़ाए जाने आदि विषय पर भारी आक्रोश व्याप्त किया गया है। साथ ही कर्मचारियों की मांगों के संबंध में प्रबंधक पक्ष को मांग पत्र दिए जाने का निर्णय लिया l मांग पत्र पर समय अंतर्गत कोई सकारात्मक कार्रवाई न किए जाने पर आंदोलन का भी निर्णय लिया गया है।
तत्पश्चात कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधि मंडल मुख्य महाप्रबंधक महोदय से कर्मचारियों की मांगों संबंध में वार्ता की गई, जिसमें विभाग के राजकीय कारण, बाहरी एजेंसियों द्वारा किए जा रहे कार्यों पर रोक लगाने, दैनिक, उपनल,संविदा, पीटीसी कर्मचारियों के नियमितकरणकरने, विभागीय ढांचा स्वीकृत कराने, वर्ष 1996 से सहत वेतनमान प्राप्त कर रहे कार्मिकों को माननीय न्यायालय के आदेशों के क्रम में सेवा लाभ दिए जाने, एवं कार्मिकों का ग्रेड पे 1900 से 2400 स्वीकृत कराने, और विभाग में रिक्त पदों पर पदोन्नति करने, कार्मिकों के गोल्डन कार्ड में आ रही समस्या का शीघ्र समाधान कराने, विभिन्न संवर्गों के कार्मिकों की वरिष्ठ सूची जारी करने, शासनादेश के अनुसार फील्ड कर्मचारियों को 2400 की दर से वर्दी की स्वीकृत प्रदान करने, कार्मिक के एसीपी एवं ग्रैजुएटि का समय अंतर्गत भुगतान करने एवं मृतक आश्रितो की शीघ्र नियुक्ति करने आदि विषयों पर चर्चा की गई l मुख्य महा प्रबंधक महोदय द्वारा कर्मचारी संगठन को आश्वस्त किया गया है कि कर्मचारियों की मांगो के संबंध मे प्रबंधक पक्ष एवं शासन गंभीर है तथा शासन स्तर के प्रकरणों पर प्रबंधक पक्ष निरंतर शासन के संपर्क मे कार्रवाही गतिमान है साथ ही विभागीय स्तर पर वर्तमान में विभिन्न संवर्गों में रिक्त पदों पर पदोन्नति की कार्रवाई एक सप्ताह के अंतर्गत पूर्ण कर दी जाएगी, एवं लंबित एसीपी एवं ग्रेजुएटी के भुगतान एवं मृतक आश्रितों के नियुक्ति संबंधी प्रकरणों पर कार्यवाही गतिमान है साथ ही विभिन्न संवर्गों के कार्मिकों की वरिष्ठ सूची जारी करने के संबंध में संबंधित को निर्देशित कर दिया गया है l
बैठक में संजय जोशी प्रदेश अध्यक्ष, रामचंद्र सेमवाल प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, श्याम सिंह नेगी प्रदेश महामंत्री, लाल सिंह रौतेला प्रदेश कोषाध्यक्ष, जीवानंद भट्ट प्रदेश मीडिया प्रभारी, शिवप्रसाद शर्मा प्रदेश संगठन मंत्री, प्रवीण सैनी गढ़वाल मंडल अध्यक्ष, शिशुपाल सिंह रावत गढ़वाल मंडल महामंत्री, रमेश चंद्र आर्य कुमाऊ मंडल अध्यक्ष, प्रेम सिंह रावत, राजेंद्र सिंह बिष्ट, देवी प्रसाद भद्री, रमेश चंद्र शर्मा, धनपाल सिंह पवार, अशोक हरदयाल, दीवान सिंह चौहान, नरेंद्र राजपूत, रघुवीर सिंह रावत, संजय शर्मा, शाकंभरी रावत, अनिल भट्ट, शरद कुमार, धन सिंह चौहान, प्रदीप तोमर, महेश सिंह, वासुदेव राणा, घनानंद थपलियाल, कमलेश्वर पेटवाल,नंदकिशोर तिवारी, जितेंद्र राजभर, अनिल उनियाल राकेश चंदेल,हरि सिंह नेगी, शिवमोहन, राजकुमार प्रमोद उपाध्याय, राजपाल बिष्ट,दिनेश चौहान,नीरज राजपूत, सुधीर काला, प्रेम सिंह नेगी, राहुल कुमार, नंदलाल, प्रांजल बिष्ट, शिवप्रसाद उनियाल, मोहन सिंह धामी आदि कर्मचारी उपस्थित रहे l

