उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी के उम्मीदों पर खरा उतर रहा पीडब्लूडी, दून में सड़कों की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर जारी

मुख्यमंत्री धामी के उम्मीदों पर खरा उतर रहा पीडब्लूडी, दून में सड़कों की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर जारी

विभागध्यक्ष राजेश चंद्र शर्मा का अभियंताओं को सख्त निर्देश “सड़कों के मरम्मत कार्य को तय समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें “

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानसून के बाद सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने कहा कि मानसून के तुरंत बाद सड़कों का सुधारीकरण और गड्ढा मुक्त करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इसके लिए निविदा प्रक्रियाएं अभी से पूरी कर ली जाएं।शनिवार अनुकूल मौसम का लाभ उठाते हुए शहर के विभिन्न मार्गों कैनाल रोड, रायपुर रोड, कचहरी रोड, बल्लूपुर- किशननगर मार्ग, सहारनपुर रोड, गांधी रोड, सुभाष रोड कौलागढ़ मार्ग सहित कई मार्गों पर प्रान्तीय खंड, लोक निर्माण विभाग की 7 टीम द्वारा देहरादून शहर में और दो टीम द्वारा मसूरी के मार्गों पर पैच मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर किया गया।लोक निर्माण विभाग के विभागध्यक्ष राजेश चंद्र शर्मा ने विभागीय अभियंताओं को सख्त निर्देश दिए है सड़कों के मरम्मत कार्य को तय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें।

मानसून की बारिश से सड़कों का काफी नुकसान पहुंचा है। मौसम खुलते ही क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है।प्रदेश की कई सड़कों के पैच भरे गए। मौसम ठीक रहा तो शीघ्र ही सभी सड़कों के सभी गड्ढे भर दिए जाएंगे।

राजेश चंद्र शर्मा

(एच.ओ.डी, लोक निर्माण विभाग )

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *