उत्तराखंड

उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ ने अनावश्यक रूप से किये गये स्थानान्तरणों को तत्काल निरस्त किये जाने के सम्बन्ध में मुख्य महाप्रबंधक को लिखा पत्र

सेवा में

मुख्य महाप्रबन्धक (मु०)

उत्तराखण्ड जल संस्थान,

जलभवन, नेहरू कॉलोनी,

देहरादून।

विषयः अनावश्यक रूप से किये गये स्थानान्तरणों को तत्काल निरस्त किये जाने के सम्बन्ध में।

महोदय,

उपरोक्त विषयक सादर अवगत कराना है कि आपके द्वारा वित्तीय वर्ष के मध्य बिना किसी कारण के गढ़वाल /कुमोंयु मण्डल में अनेकों कर्मचारियों के स्थानान्तरण किये जाने से कर्मचारियों में अनावश्यक रूप से रोष उत्पन्न हो रहा है। जैसा कि आप विदित हैं कि स्थानान्तरण सत्र समाप्त हो चुका है एवं विभाग की कोई स्थानान्तरण नीति भी नहीं है। अधिकांश कर्मचारियों के बच्चों के एडमिशन पूर्व से स्कूलों में हो चुके हैं तथा परीक्षायें भी चल रही हैं एवं सम्भवतः कई बच्चों की बोर्ड परीक्षायें भी होनी हैं। साथ ही वर्तमान में उत्तराखण्ड प्रदेश में आपदा भी आयी हुई है. जिससे समस्त प्रदेशवासी पूर्व से ही त्रस्त है।

अतः आपसे अनुरोध है कि उपरोक्त को दृष्टिगत रखते हुये आप अनावश्यक रूप से किये गये स्थानान्तरणों को तत्काल निरस्त करने का कष्ट करेंगें, ताकि कर्मचारी अपने पूर्ण मनोयोग के साथ विभागीय कार्यों का सम्पादन कर सकें। स्थानान्तरण निरस्त न किये जाने की दशा में उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संघ को विवश होकर मुख्यालय में धरना प्रदर्शन जैसी कार्यवाही किये जाने हेतु बाध्य होना पड़ेगा, जिसका समस्त उत्तरदायित्व स्वयं आपका होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *